{"_id":"641de33446ed9af7010fa726","slug":"youth-dies-due-to-electrocution-of-submersible-pump-saharanpur-news-c-14-1-167571-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सबमर्सिबल पंप के करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सबमर्सिबल पंप के करंट से युवक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। एक टेंट व्यापारी की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार से क्षेत्र के गांव भारापुर निवासी अमित (32) पुत्र मोहर सिंह की गांव कोटा में टेंट की दुकान है। दोपहर करीब 12 बजे वह सबमर्सिबल पंप से मैट की धुलाई कर रहा था कि अचानक करंट से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। व्यापारी अपने पीछे एक साल का बेटा और तीन साल की बेटी तथा पत्नी को छोड़ गया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।