{"_id":"62bb41b407f01f03b3240f96","slug":"youth-dies-due-to-drowning-in-eastern-yamuna-canal-saharanpur-news-mrt5948155159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वी यमुना नहर में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहट के कलसिया में युवक की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजन रोते बिलखते
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
बेहट (सहारनपुर)। कलसिया में पूर्वी यमुना नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। आसपास नहा रहे युवकों ने शव को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और बिना कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
हादसा मंगलवार की शाम करीब पौने चार बजे हुआ। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव शबरीपुर निवासी पलटूराम (28) पुत्र सतपाल अपने कुछ दोस्तों के साथ कलसिया आया था। यहां शाम के समय सभी दोस्त पूर्वी यमुना नहर पर बैठ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पैर फिसलने के कारण पलटू नहर में गिर गया और डूबने लगा। जब तक आसपास नहा रहे युवक उसे बचाने पहुंचे, वह पानी में डूब गया। युवकों ने तलाश कर उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पलटू के साथियों ने हादसे की जानकारी उसके परिवार वालों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन कानूनी कार्रवाई के बिना ही शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।