फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth dies, another injured in collision with roadways bus

Saharanpur News: रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा घायल

Sun, 28 Jan 2024 03:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 28 Jan 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Youth dies, another injured in collision with roadways bus
नानौता। दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की सीएचसी नानौता पर लाया गया, जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित किया, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। घटना के बाद चालक बस को कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शनिवार की शाम करीब सात बजे थाना क्षेत्र के गांव चौरा निवासी अभिषेक पुत्र मांगेराम उर्फ मनोज तथा गांव चौरा में अपनी ननिहाल रह रहे राहुल पुत्र राजबीर निवासी ग्राम मोहम्मदपुर नानौता से ट्रैक्टर में डीजल भरवाकर गांव वापस लौट रहे थे। ट्रैक्टर चालक राहुल कुमार जैसे ही ट्रैक्टर को लेकर दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर ग्राम बकडौली के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आ रही बड़ौत डिपो की रोडवेज बस ने ट्रैक्टर में जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पर सवार 21 वर्षीय अभिषेक व राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को परिजनों व राजगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानौता पर लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल राहुल को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। घटना को अंजाम देकर रोडवेज चालक कुछ दूरी पर बस को छोड़कर फरार हो गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस संबंध में थाना अध्यक्ष अमित कुमार नागर ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है, एक युवा गंभीर रूप से घायल है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चालक फरार हो गया है, बस को कब्जे में लिया गया है, अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed