फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth created a ruckus in the street

युवाओं ने मचाया गली-मोहल्लों में धमाल

Tue, 30 Mar 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Youth created a ruckus in the street
रामपुर मनिहारान में होली खेलते बच्चें - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान/अंबेहटा/गंगोह/चिलकाना/बड़गांव (सहारनपुर)। आपसी एकता व भाईचारे का प्रतीक रंगों का पर्व होली परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिले के देहात में सोमवार को फाग पर सभी ने जमकर मस्ती की। युवाओं की टोलियों ने जहां धमाल मचाया वहीं बच्चों ने भी गलियों में आते जाते लोगों को खूब रंगा। महिलाओं और युवतियों के समूह ने भी अपने मोहल्लों में जमकर रंग खेला।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान में पूर्व ब्लाक प्रमुख चौ. नक्षत्र पवार, पूर्व चेयरमैन अनिल अग्रवाल, नकुल चौधरी, अनिल जैन, दीपक सैनी, अवनीश जैन, अशोक गोयल आदि ने लोगों को होली की शुभकामनाएं देकर आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। अंबेहटा में ढोल की थाप पर नाचते हुए लोगों ने होली का खूब हुड़दंग मचाया। कई जगहों पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। चेयरपर्सन पति चौधरी इनाम शाकिर, गुलजार कुरैशी, सभासद जिंदा हसन, शमीम अंसारी, दानिश शफीक, कुलदीप मित्तल, मनोज आर्य, अधिशासी अधिकारी एजाज अहमद आदि ने होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

गंगोह में उद्योग एवं व्यापार प्रतिनिधिमंडल द्वारा शिव चौक पर आयोजित यज्ञ में विश्व शांति, खुशहाली और कोरोना के विनाश की कामना की गई। शांति कुंज के डॉ. सुनील शर्मा, श्रवण शर्मा के पुरोहित्व में यज्ञ के यजमान अध्यक्ष मोल्हडमल गर्ग, मनोज गोयल, चन्द्रमोहन गोयल, सभासद नीरज अग्रवाल, राकेश मितल, रजत गर्ग, नीरज गर्ग, संघ चालक राकेश गर्ग, दीपक मित्तल रहे। पंकज मित्तल, समर्थ गोयल, रविकांत, अंकुर भारती, बसन्त वाल्मीकि, पीयूष व विजयपाल रहे। चिलकाना में इस बार कुछ जगह होली पर लोगों में कम उत्साह रहा। गलियों में होली खेलने वालों की संख्या काफी कम थी। दिशा सामाजिक संगठन ने भी कोरोना को देखते हुए होली मिलन कार्यक्रम बहुत ही संक्षिप्त रखा। बड़गांव में होली के गीतों पर युवाओं के समूह जगह जगह थिरकते नजर आए। घरों में होली के मुख्य पकवान गुझिया के साथ तरह-तरह के व्यंजनों से अतिथियों का स्वागत किया गया। मंगलवार को थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने भी जमकर होली खेली। इसके अतिरिक्त नानौता, छुटमलपुर, बिहारीगढ़, बेहट में भी रंगोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

अंबेहटा में होली की मस्ती में चूर लोग

अंबेहटा में होली की मस्ती में चूर लोग- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह में होली पर मस्ती करते लोग

गंगोह में होली पर मस्ती करते लोग- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह में होली खेलती महलिएं और युवतियां

गंगोह में होली खेलती महलिएं और युवतियां- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed