फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth commits suicide by consuming poison in home squabbles

गृह कलह में युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या

Sat, 17 Apr 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by consuming poison in home squabbles
सहारनपुर। गांव नयाबांस में गृह कलह में युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। थाना कुतुबशेर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक की दो शादियां हुई थीं। वहीं, चर्चा है कि युवक ने एक पत्नी को शॉपिंग कराई तो उसकी दूूसरी पत्नी नाराज हो गई, जिस वजह से घर में कलह हुआ, इस वजह से युवक ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव नयाबांस निवासी आरिफ (30) ने गृह कलह होने पर बृहस्पतिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान आधी रात में उसकी मौत हो गई। सीओ प्रथम चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि थाना कुतुबशेर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। युवक की दो शादियां हुई थीं और वह दोनों पत्नी के साथ अलग-अलग रहता था। चर्चा है कि युवक ने एक पत्नी को खरीदारी कराई तो उसकी दूसरी पत्नी नाराज हो गई। इसी बात को लेकर गृह कलह होने पर आरिफ ने जहर खाकर आत्महत्या की है। उधर, सीओ का कहना है कि गृह कलह की वजह से आरिफ ने जान दी है, यह तो जांच में स्पष्ट हो गया, लेकिन शॉपिंग कराने को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ या किसी और बात पर कलह हुई है, इसकी जांच कराई जा रही है। यह स्पष्ट है कि युवक ने कलह में जहर खाकर खुदकशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed