गंगोह (सहारनपुर)। युवा ब्राह्मण समाज संगठन की बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर उन्हें पदभार सौंपा गया। इसके अलावा हरियाणा की तर्ज पर यूपी में भी सामान्य श्रेणी के आर्थिक आरक्षण में आयु सीमा 23 वर्ष से बढ़ाकर 26 वर्ष करने की मांग की गई।
रामबाग स्थित एसआर कोचिंग सेंटर में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक कौशिक ने पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए नगर उपाध्यक्ष कार्तिक पंडित गंगोह, देहात उपाध्यक्ष अंकित पंडित खड़लाना, सुझाव मंत्री आदर्श शर्मा खड़लाना, सचिव रजत शर्मा टरडक, महासचिव ओजस्वी शर्मा धानवा, कोषाध्यक्ष अंकुर शर्मा डुभर, संगठन मंत्री आशीष शर्मा रामसहाय वाला, संगठन महामंत्री दीपक पंडित उमरपुर, सूचना मंत्री नगर शुभम पंडित गंगोह, सूचना मंत्री देहात मोहित पंडित बड़गांव, व्यवस्था प्रमुख वासु शर्मा गंगोह, व्यवस्था मंत्री विवेक ततारपुर, व्यवस्था मंत्री अभिषेक ततारपुर एवं अंशुल कौशिक दूधला, मीडिया प्रभारी आशीष भारद्वाज डुभर किशनपुर, सोशल मीडिया प्रभारी वासु पंडित गंगोह, प्रशांत पंडित खड़लाना, प्रचार-प्रसार अध्यक्ष ओजस्वी शर्मा धानवा, प्रचार मंत्री देहात हिमांशु शर्मा मोहडा, प्रचार मंत्री नगर कन्हैया पंडित गंगोह को बनाया। इनके अलावा आशु पंडित ततारपुर और रजत पंडित टरडक को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही ब्लाक इकाई एवं नगर अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। बैठक में उमंग शर्मा, आशीष प्रधान बांसदेई समेत काफी संख्या में संगठन के सदस्य मौजूद रहे।