फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth attacked after catching electricity theft, two contract workers injured

Saharanpur News: बिजली चोरी पकड़ने पर युवक ने किया हमला, दो संविदाकर्मी घायल

Sat, 09 Dec 2023 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked after catching electricity theft, two contract workers injured
- अवर अभियंता ने कोतवाली में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर, बेहट। बिजली चोरी पकड़ने पर एक युवक ने विद्युत निगम की टीम में शामिल कर्मचारियों पर हमला कर दिया। हमले में दो संविदा कर्मचारी चोटिल हो गए। अवर अभियंता की तरफ से घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे अवर अभियंता राजेश कुमार, टीजी टू मोहनलाल एवं संविदाकर्मी लाइनमैन अफजाल, पुलकित, शक्ति सिंह व अंकित को साथ लेकर एकमुश्त समाधान योजना के तहत बकाया बिलों की वसूली के लिए इंदिरा काॅलोनी पहुंचे थे। यहां उन्होंने एक महिला उपभोक्ता को उनके संयोजन का बकाया बिल जमा करने के लिए कहा, तो उपभोक्ता के पुत्र ने बिल जमा करने से मना कर दिया। आरोप है, कि इसी दौरान टीम ने जब उपभोक्ता के संयोजन को चेक किया, तो विद्युत मीटर से पहले मेन सर्विस केबिल से केबिल जोड़कर बिजली चोरी की जा रही थी। टीम के कार्रवाई करने पर उपभोक्ता के बेटा टीम के साथ गाली-गलौच करते हुए हाथापाई पर उतर आया। आरोप है, कि उसने कर्मचारियों पर हमला कर दिया, जिसमें संविदाकर्मी अफजाल एवं रविंद्र कुमार चोटिल हो गए।
विज्ञापन

अवर अभियंता राजेश कुमार ने विद्युत चोरी करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने एवं कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के संबंध में आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि घटना की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed