{"_id":"602945f58ebc3ee96731c2c1","slug":"youngsters-take-out-tricolor-in-memory-of-martyr-soldiers-saharanpur-news-mrt525337264","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद सैनिकों की याद में युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद सैनिकों की याद में युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

तीतरो। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों की याद में ग्रामीणों ने एक सौ एक मीटर लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली।
दो साल पूर्व जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान शहीद हो गए थे। इन सैनिकों की याद में तीतरो के महंगी गांव में युवाओं व ग्रामीणों ने 101 मीटर लंबें तिरंगे के साथ शोभायात्रा का आयोजन किया। इसमें युवाओं ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शोभायात्रा इंटर कालेज परिसर से शुरू होकर मुख्य मार्ग से होते हुए गंगोह-नानौता मार्ग से होती हुई अस्पताल बस्ती से वापिस नारायण जनता इंटर कालेज के परिसर में संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान तीतरो पुलिस के जवान भी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे। ग्रामीणों में मुख्य रुप से बसंत सैनी, प्रवीण कौशिक, अमन कोरी, धर्मवीर गुर्जर, आकाश सैनी,विनीत कुमार,सौरव, अमनपाल, मोहित सैनी आदि शामिल रहे।