फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Young voters of the district will decide the fate of the candidates

Saharanpur News: प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे जनपद के युवा मतदाता

Fri, 05 Apr 2024 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 05 Apr 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Young voters of the district will decide the fate of the candidates
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। जनपद के युवा मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिले में 18 से 40 आयु वर्ग के 1318230 वोटर हैं। जो कुल मतदाताओं के पचास प्रतिशत से अधिक हैं।
विज्ञापन

जनपद की सात विधानसभाओं में से बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद और रामपुर मनिहारान सीट सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में शामिल हैं, जबकि गंगोह और नकुड़ विधानसभा सीट कैराना लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। जनपद में 2589251 मतदाता हैं। इनमें पचास प्रतिशत से अधिक वोटर 18 से 40 आयु वर्ग के हैं। युवा मतदाताओं का रुझान सहारनपुर और कैराना लोकसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। इसके चलते तमाम प्रत्याशियों के एजेंडे में युवाओं के मुद्दे रहेंगे। ऐसे में उनका भरपूर प्रयास युवा वोटरों को रिझाने पर रहेगा।
विज्ञापन

30 से 39 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक
जनपद में युवा मतदाता बड़ी संख्या है। इसमें 30 से 39 मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक है। इस आयु वर्ग के जिले में 701885 वोटर हैं, जबकि सबसे कम 709 शतकवीर हैं। इनमें 100 से 109 वर्ष आयु के 678, 110 से 119 वर्ष आयु के 17 और इससे अधिक आयु के 14 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में 2589251 मतदाता हैं। इनमें 18 से 40 आयु के युवा मतदाताओं की संख्या 50 प्रतिशत से अधिक है। इस आयु वर्ग के 1318230 मतदाता हैं। जिले के सात में से पांच विधानसभा क्षेत्र सहारनपुर लोकसभा और दो कैराना लोकसभा सीट में शामिल हैं।
- हरिकृष्ण शर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी।

-- जिले में मतदाताओं की उम्रवार स्थिति --
आयु वर्ग ------- मतदाता
18 से 19 ------39345
20 से 29 ----- 577000
30 से 39 ----- 701885
40 से 49------498735
50 से 59 ----- 403058
60 से 69 ------228768
70 से 79 ------102757
80 से 89 ------30460
90 से 99 ------6534
100 से 109 ----678
110 से 119 ----17
120 से अधिक ---14
----------
नोट: आंकड़े निर्वाचन कार्यालय के अनुसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed