फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Young man taken hostage and beaten all night, demanded Rs 15 lakh

Saharanpur News: युवक को बंधक बनाकर रात भर पीटा, 15 लाख मांगे

Mon, 16 Dec 2024 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 16 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Young man taken hostage and beaten all night, demanded Rs 15 lakh
सहारनपुर। थाना सदर बाजार की आवास-विकास कॉलोनी में एक युवक को बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। 15 लाख रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी भीम त्यागी ने बताया था कि उसके बेटे दिव्यांश त्यागी से कुछ युवक 15 लाख रुपये मांग रहे थे। बेटे ने रुपये देने से इंकार कर दिया। 29 नवंबर की शाम कुछ युवकों ने बेटे को विश्वकर्मा चौक पर रोक लिया और धमकी दी। इससे बेटा डर गया। 30 नवंबर की दोपहर बेटा 50 हजार रुपये, ज्वैलरी लेकर एक युवक के घर पहुंच गया। घर पर अन्य युवक भी मौजूद थे। बेटे से रुपये और ज्वैलरी ले ली और उसे घर पर बंधक बनाते हुए मारपीट की। बेटे ने किसी तरह से मैसेज और घर की लोकेशन भेजी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस लोकेशन ट्रेस कर घर पर पहुंची। मकान अंदर से बंद मिला। शोर होने से आरोपी युवक अन्य लोगों के मकान की छत से कूदकर फरार हो गए। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने एली, अंश लोबरा और चेतन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed