फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Young man found hanging in house

Saharanpur News: घर में फंदे पर लटका मिला युवक

Fri, 15 Nov 2024 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Young man found hanging in house

विज्ञापन
गागलहेड़ी। मानसिक रूप से परेशान चल रहा युवक अपने घर में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की।
गांव रसूलपुर पापडेकी निवासी जसबीर सैनी का छोटा बेटा विशु सैनी 24 शुक्रवार की सुबह अपने घर में लगे जाल में फंदे से लटका मिला। उसका शव उसके ही मफलर के सहारे लटका था। परिजनों ने बताया कि विशु की मां का चार माह पहले निधन हो गया था। तभी से विशु मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह अविवाहित था तथा पिछले कुछ दिनों से अलग थलग रहता था। किसी से बात भी नहीं करता था। परिजनों का कहना है कि उसने अवसाद में आत्महत्या की है। उधर, पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यदि कुछ संदिग्ध आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed