{"_id":"65bfd4fec17a9bb85603dd76","slug":"young-man-dies-after-being-beaten-for-dancing-in-ghudchadhi-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-117665-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: घुड़चढ़ी में डांस करने पर मारपीट, युवक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: घुड़चढ़ी में डांस करने पर मारपीट, युवक की मौत, चार घायल
Sun, 04 Feb 2024 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 04 Feb 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
आशीष उर्फ कल्लू का फाइल फोटो। श्रोत परिजन
बड़गांव/सहारनपुर। गांव उमरी मजबता में घुड़चढ़ी में डांस करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें महिला सहित चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक युवक की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की मां ने हमले के आरोपी चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के घर में कोहराम मचा है। वहीं, पड़ोसी के यहां हुई शादी की खुशियां भी गम में बदल गई।
शनिवार की रात गांव उमरी मजबता निवासी बाली उर्फ बालेश के बेटे मोहित का मंढा था। गांव में रात के समय घुड़चढ़ी निकल रही थी। इसी दौरान कुछ युवकों में डांस करने को लेकर विवाद हो गया। इसमें दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। संघर्ष में गांव निवासी रजनी, गौरव, आशीष, आकाश घायल हो गए। इनमें आशीष (26) गंभीर रूप से घायल हुआ।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए आशीष रेफर कर दिया। परिजनों ने आशीष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके सिर में गंभीर चोटें लगी थी। आशीष की मां संयोगिता ने गांव के निवासी मोहकम व शीशपाल पुत्रगण चुहड़ और अंकुर व बोबी पुत्रगण तिरथपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ देवबंद अशोक सिसौदिया ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। उधर, पुलिस अधिकारी किसी भी आरोपी को हिरासत में लेने से इंकार कर रहे हैं।