फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Young Age, Lofty Ambitions... Children to Become the Charioteers of Social Service.

Saharanpur News: छोटी उम्र बड़े इरादे...बच्चे बनेंगे समाज सेवा के सारथी

Sat, 30 May 2026 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 30 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Young Age, Lofty Ambitions... Children to Become the Charioteers of Social Service.
सहारनपुर। अब बच्चे केवल पढ़ाई और खेल तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि समाज सेवा की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। छोटी उम्र में बड़े इरादे लेकर 12 से 18 साल तक के बच्चों ने लियो क्लब सहारनपुर यूथ का गठन किया है। खास बात यह है कि इस क्लब में लड़कियों की भी सक्रिय भागीदारी है और संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी बच्चों को ही सौंपी गई हैं।
विज्ञापन

इस क्लब का गठन लायंस क्लब सहारनपुर मयूर की देखरेख में किया गया है। इसका उद्देश्य बच्चों को कम उम्र से ही सामाजिक कार्यों के प्रति जागरूक करना और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। क्लब में अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत तमाम पदों पर बच्चों को जिम्मेदारी दी गई है, ताकि वे टीमवर्क, अनुशासन और सेवा भावना को करीब से समझ सकें। क्लब की अध्यक्ष लियो श्रेया जैन बनाई गई हैं, जबकि सचिव पद की जिम्मेदारी लियो सोनाक्षी बंसल को दी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा सर्वम सिंघल को कोषाध्यक्ष, वैष्णवी खेमका को प्रथम उपाध्यक्ष और अंश जैन को द्वितीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। क्लब में कई अन्य बच्चों को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। तीन बच्चों को निदेशक मंडल में भी शामिल किया गया है। क्लब में शब्द ठकराल, दीविज जैन, वर्णेय गर्ग, सारा गुप्ता, शौर्य गर्ग, अरिश तलवार, अग्रिम जैन, ग्रविता बजाज, धैर्या गर्ग, सुहानी बंसल और युग जैन भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



समाज की जरूरतों और जिम्मेदारियों से जोड़ना है उद्देश्य
लायंस क्लब सहारनपुर मयूर के प्रधान लायन राजीव सचदेवा ने बताया कि क्लब में 12 से 18 साल तक का कोई भी बच्चा सदस्य बन सकता है। आज के दौर में बच्चों को केवल किताबों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें समाज की जरूरतों और जिम्मेदारियों से जोड़ना जरूरी है। आने वाले समय में क्लब की ओर से स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, जरूरतमंद बच्चों की मदद, स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इससे बच्चों में समाज के प्रति संवेदनशीलता बढ़ेगी और वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed