{"_id":"6501ffcb04b1a2a99d0d41a1","slug":"you-can-take-admission-in-iti-till-21st-september-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-9434-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आईटीआई में 21 सितंबर तक ले सकते हैं दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आईटीआई में 21 सितंबर तक ले सकते हैं दाखिला
विज्ञापन
-राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चौथे चरण के प्रवेश शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2023-24 के दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। चौथे चरण के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसमें अभ्यर्थी 21 सितंबर तक प्रवेश ले सकते हैं।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दिल्ली रोड के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि तीसरे चरण में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद रिक्त सीटों के सापेक्ष पूर्व पंजीकृत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के अभ्यर्थियों से नए विकल्प पंजीकृत कराने, राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के लिए नए आवेदनकर्ताओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थी संबंधित संस्थान में 21 सितंबर तक नोडल आईटीआई में जमा कराएंगे, जिससे 23 सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जा सके। अभ्यर्थी अपने प्रवेश की जानकारी www.scvtup.in से ले सकते हैं।