फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   You can fill the exam form online only today with late fee.

Saharanpur News: विलंब शुल्क के साथ केवल आज ऑनलाइन भर सकते हैं परीक्षा फॉर्म

Wed, 15 May 2024 03:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 15 May 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
You can fill the exam form online only today with late fee.
सहारनपुर। 20 मई से शुरू हो रही संस्थागत स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने का एक और मौका विद्यार्थियों को दिया गया है। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने वेबसाइट को फिर से खोला है। विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने के लिए विद्यार्थियों के पास केवल आज का दिन है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों के संस्थागत स्नातक एवं स्नातकोत्तर व्यवसायिक पाठ्यक्रमों जैसे बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी, बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीजेएमसी, बीएससी गृह विज्ञान, बीवॉक एलटी, बीवॉक योगिक सेफेंस, बीलिब, एमजेएमसी, एमएससी, एमएफए, एमएड, एमपीएड, बीपीईएस, एलएलबी, एलएलएम, एमएससी एग्रीकल्चर, एमए, एमकॉम के सम सेमेस्टर (मेन/बैक/एक्स) और बीएफए, एमलिब दूसरे सेमेस्टर की (मेन) सत्र 2023-24 की परीक्षा इसी माह होनी हैं। इन पाठ्यक्रमों के परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.msuweb.in पर 14 मई से उपलब्ध हैं। कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि संबंधित विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन परीक्षा शुल्क के साथ विलंब शुल्क के 15 मई यानी केवल आज तक जमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने का पूरा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसमें केवल विद्यार्थियों के ही लिए नहीं, बल्कि महाविद्यालयों और संस्थानों के लिए भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed