{"_id":"62af6717bdea9f40071dd888","slug":"yoga-is-the-only-mantra-to-stay-healthy-saharanpur-news-mrt5935685136","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ रहने का एकमात्र मूलमंत्र है योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ रहने का एकमात्र मूलमंत्र है योग
विज्ञापन
डा नैना मिगलानी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। योग के जरिए हम तनाव, गठिया, डायबिटीज, अनिद्रा और मोटापे सहित तमाम गंभीर बीमारियों से भी निजात पा सकते हैं। इसी को लेकर योग गुरुओं और चिकित्सकों की राय है कि योग दिनचर्या में शामिल करें और सदा स्वस्थ रहें।
योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण कहते हैं अब हम योग के असली मकसद की ओर बढ़ रहे हैं। योग क्रियाओं से गंभीर से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। योग के जरिए हम तनाव, गठिया, डायबिटीज, अनिद्रा और मोटापे को दूर करने के साथ ही तमाम बीमारियों से बच सकते हैं। इसके लिए उन्होंने अनेक योगाभ्यास बताए हैं। वरिष्ठ फिजीशियन डाक्टर संजीव मिगलानी, महिला रोग विशेषज्ञ डाक्टर नैना मिगलानी एवं डाक्टर पीडी गर्ग ने भी योग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए स्वस्थ रहने के टिप्स दिए।
गठिया, डायबिटीज, मोटापा, पेट रोग, तनाव से ऐसे मिलेगी निजात
डॉ. संजीव मिगलानी व डॉ. पीडी गर्ग का कहना है कि आधुनिक काल में गठिया की समस्या से लोग बेहद परेशान है। इससे बचने के लिए ताड़ासन, भुंजगासन, शंशकासन, कोणासन, सूर्य नमस्कार करें। मधुमेह से बचने के लिए अर्घ मव्स्येंद्रासन, पाद चालन, चक्की चालन, अग्निसार क्रिया, मंडूकासन, हलासन करें। मोटापा की वजह से कई बीमारियां शरीर को चपेट में लेती हैं। हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, मधुमेह, अवसाद और अनिद्रा होती है। इसलिए मोटापा कम करते इन सभी बीमारियों से बचने के लिए चक्रासन, पादहस्तासन, हलासन, धनुरासन और प्राणायाम करें। पेट के विभिन्न रोगों से बचने के लिए प्रातकाल खाली पेट गुनगुना पानी पिएं। पादहस्तासन, शंशकासन, व्रजासन, शिथिलीकरण करें। भ्रमारी व शीतकारी प्राणायाम करने के साथ ही ध्यान लगाएं। इससे अनिद्रा की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
इन क्रियाओं को करें और शरीर बनाएं स्वस्थ
डॉ. नैना मिगलानी का कहना है कि योगासन करने से आंतों का कैंसर होने की संभावना कम रहती है। कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित होता है। तनाव से मुक्ति मिलती है। हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। गर्भवती महिलाओं को योग से बेहद फायदा होता है। इससे शारीरिक संतुलन बना रहता है। डिलीवरी सामान्य होती है। शरीर क्रियाशील रहता है। गर्भावस्था में श्ववासन, प्राणायाम, मरजरी आसन, कोनआसन, वीरभ्रदासन, त्रिकोन आसन, योग निद्रा आसन, वज्रआसन, बढ़ाकोनासन करें। सामान्य नागरिक भी इन क्रियाओं को कर सकते हैं।

पदमश्री भारत भूषण- फोटो : SAHARANPUR

डा संजीव मिगलानी- फोटो : SAHARANPUR

डा पीडी गर्ग- फोटो : SAHARANPUR