फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Yamuna boom, prejudiced trains schedule

यमुना उफनी, बिगड़ा ट्रेनों का शेड्यूल

Mon, 15 Aug 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 15 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Yamuna boom, prejudiced trains schedule
ट्रेन
सहारनपुर में दिल्ली में यमुना के खतरे के निशान से नीचे आ जाने के बाद दिल्ली-शाहदरा के लिए ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सकेगा। फिलहाल यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर आ जाने से दिल्ली से शाहदरा तक ट्रेनों का आवागमन बंद है।
विज्ञापन


शाहदरा से शामली-सहारनपुर होकर ट्रेनों का आवागमन शुरू किया गया है, लेकिन इन ट्रेनों के विलंब से पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है।

पिछले 24 घंटों से दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिससे उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने  दिल्ली से शाहदरा तक रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया है।
विज्ञापन


शाहदरा से शामली होकर सहारनपुर तक जाने वाली ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय दो बजे है, यह ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पर दो घंटे लेट पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से चलकर शामली आने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय सुबह 10:50 बजे है। लाल पैसेंजर ट्रेन के शामली में विलंब से पहुंचने के कारण उसे शामली से सहारनपुर तक स्थगित कर दिया गया।

दोपहर बाद तीन बजे लाल पैसेंजर ट्रेन 74021 को 74024 बनाकर शामली से ही शाहदरा के लिए रवाना किया गया। शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि दिल्ली से शाहदरा तक रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।


शाहदरा से बागपत-बड़ौत, शामली, सहारनपुर के लिए ट्रेनों का आवागमन शुरू किया गया है। शाहदरा से लेकर शामली, सहारनपुर तक ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। उधर, उत्तर रेलवे के दिल्ली मुख्यालय से अधिकारियों ने बताया कि यमुना का जलस्तर कम होने के बाद  दिल्ली से शाहदरा के लिए ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन चालू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed