{"_id":"6797df34fb4f41780104becd","slug":"write-correct-answers-to-get-maximum-marks-in-12th-accountancy-exam-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-141219-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 12वीं की लेखाशास्त्र परीक्षा में अधिकतम अंक पाने को सटीक उत्तर लिखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 12वीं की लेखाशास्त्र परीक्षा में अधिकतम अंक पाने को सटीक उत्तर लिखें
Tue, 28 Jan 2025 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी बोर्ड के 12वीं के वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए लेखाशास्त्र महत्वपूर्ण और कठिन विषयों में से एक रहा है। यदि विद्यार्थी कुछ बातों का ध्यान रखें तो बेहतर अंक प्राप्त कर सकते हैं। जेवी जैन इंटर कॉलेज के प्रवक्ता राजन कुमार जैन की सलाह है कि प्रश्नों के उत्तर सटीक दें। बेवजह उत्तर को बड़ा न करें।
राजन कुमार जैन ने बताया कि लेखाशास्त्र विषय का प्रश्न पत्र दो भागों में होगा। इसमें 50 अंक की साझेदारी तथा शेष 50 अंक की कंपनी, कंपनी के ऋणपत्र, कंपनी के वित्तीय विवरण, अनुपात विश्लेषण तथा रोकड प्रवाह विवरण होगा। प्रश्न पत्र में दस बहुविकल्पीय प्रश्न एक-एक नंबर, दस अति लघुउतरीय प्रश्न दो-दो नंबर के, छह लघु उत्तरीय प्रश्न पांच-पांच अंक के और पांच क्रियात्मक प्रश्न होंगे, जो दस-दस अंक के होंगे। बहु विकल्पीय प्रश्न तया अति लघुउत्तरीय के हल करने से पूरे अंक प्राप्त हो सकते हैं। इन प्रश्नाें को गंभीरता से पढ़कर सटीक और संक्षिप्त उत्तर दें। लघु उतरीय प्रश्नों को हल करने के लिए प्रश्नों को पहले अच्छी प्रकार से पढ़ें और फिर जो प्रश्न पूछा गया है उसी का उत्तर लिखें। अनावश्यक विवरण तथा गैर महत्वपूर्ण बिंदुओं को लिखने से बचें। क्रियात्मक प्रश्न साझेदार का नया प्रवेश, अवकाश ग्रहण, साझेदारी का समापन या विघटन में से आ सकते हैं। कंपनी की अंश पूजी, प्रश्नपत्रो का निर्गमण, कंपनी का वित्तीय विवरण, अनुपात विश्लेषण, रोकड़ प्रवाह विवरण में से भी क्रियात्मक प्रश्न आ सकते हैं।
-- -- --
बेहतर अंक पाने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स
-बीते पांच साल के प्रश्नपत्रों का अध्ययन करें इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।
-प्रश्नपत्र को पढ़ने के लिए मिलने वाले 15 मिनट का सदुपयोग करें।
-प्रश्न को दो से तीन बार पढ़ें और अच्छे से समझकर ही उत्तर लिखें।
-सबसे पहले उस प्रश्न को हल करें, जिसका उत्तर सबसे अच्छे से आता हो।
-लेखन सुंदर और स्पष्ट हो, जिससे मूल्यांकन करने वाले को कठिनाई ना हो।
-पूरा प्रश्नपत्र हल करके आएं।