{"_id":"5e7e28a88ebc3e72b02434e0","slug":"worshiping-mother-chandraghanta-with-reverence-saharanpur-news-mrt47552901","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धाभाव से की मां चंद्रघंटा की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धाभाव से की मां चंद्रघंटा की आराधना
विज्ञापन
गिल कॉलोनी में नवरात्रे की पूजन करता परिवार
- फोटो : SAHARANPUR
श्रद्धाभाव से की मां चंद्रघंटा की आराधना
सहारनपुर। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मां भगवती के स्वरूप मां चंद्रघंटा की श्रद्धाभाव से आराधना की गई। लोगों ने घरों में रहकर व्रत रखा और पूजा अर्चना की। मंदिरों में अधिष्ठाताओं ने सुबह और शाम के समय आरती की।
कोरोना वायरस को लेकर हुए लॉकडाउन की वजह से मंदिरों के कपाट बंद है। शुक्रवार को तृृतीय नवरात्र पर मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही लोगों ने व्रत भी रखा और मां की आराधना की। महानगर के मां जगदंबा मातेश्वरी धाम, मां दुर्गा मंदिर, श्री बालाजी धाम, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री बगलामुखी शिव मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव, श्री मां काली मंदिर, श्री तहसील शिव मंदिर, श्री साईंधाम, मोहल्ला चौंताला के श्री बालाजी मंदिर सहित सभी मंदिरों में सिर्फ अधिष्ठाताओं ने ही पूजा अर्चना संपन्न कराई।
नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना
देवबंद में शुक्रवार को मां जगदंबा के तीसरे स्वरूप माता चंद्रघंटा की उपासना की गई। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि मां जगदंबा के चंद्रघंटा स्वरूप के पूजन का विशेष महत्व बताया गया है। इस स्वरूप की पूजा अर्चना करने से सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। कहा कि भक्त अपने घरों में रहकर माता की पूजा अर्चना करें और ईश्वर से कोरोना वायरस के प्रकोप के समाप्त होने की प्रार्थना करे।