फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Worshiped on Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर पूजन कर लिया आशीर्वाद

Sat, 24 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Worshiped on Guru Purnima
रामपुर मनिहारान में गुरु पूर्णिमा के मौके पर संतों का सम्मान करते भाजपाई - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना/अंबेहटा/रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गुरु पूर्णिमा पर जिले में विभिन्न स्थानों पर गुरु पूजन और भंडारों का आयोजन किया गया। अंबेहटा में जहां भक्तों ने बाबा बंशी वाले को श्रद्धांजलि दी, वहीं रामपुर मनिहारान में भाजपाइयों ने संतों का सम्मान किया।
विज्ञापन

सुलतानपुर के कंकरो वाले मंदिर में श्री सिद्धी विनायक सेवा दल के तत्वावधान में गुरु पूजन तथा भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें जयपाल सैनी, सचिन सैनी, विजय सैनी, बालकृष्ण शर्मा, अंकित सैनी, अनिल कश्यप, सैंटी गुप्ता, सीताराम सैनी, शेखर सैनी आदि रहे।। सुलतानपुर के बाजार वाले शिव मंदिर में एकता जन सेवा समिति के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजन, आरती हुई तथा प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में डॉ. दीपक सैनी, निशांक जैन, गौरव गुप्ता, अजय सैनी, देवेंद्र शर्मा, सोनू सैनी, मनोज सैनी, आशु सैनी, कुलदीप, पवन गुंबर रहे।
विज्ञापन

चिलकाना के बाजार स्थित हनुमान मंदिर में बाबा बंशी वालों के चित्र पर तिलक कर पूजा की गई। आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। अनिरुद्ध शर्मा, पं. मुकेश शर्मा, चेतराम रोहिला, राजेश्वर प्रसाद गुप्ता, रमेश कश्यप, पवन पटवारी रहे। गांव गाठेड़ा, पठेड़, चौरीमंडी, अहाड़ी, पटनी धौलहेड़ी में भी गुरु पूर्णिमा पर सत्संग एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबेहटा के मोहल्ला गुजरान में स्थित दुर्गा मंदिर में बाबा बंशी वाले के अनुयायियों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। विनोद मित्तल, कपिल गुप्ता, अरुण जैन, अजय गुप्ता, राकेश मित्तल, भरत रुहेला, राजू चौधरी, अनुज गुप्ता, वंश गुप्ता, कार्तिक, अशोक गुप्ता रहे। भूमिया खेड़ा पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित कर कलश यात्रा निकली गई। बाद में भंडारे का आयोजन किया गया। सुमेर चंद कश्यप, नरेश गोयल, संदीप कश्यप, अंकुश कश्यप, सतीश कारीगर, पंडित रविशंकर, शिवकुमार शर्मा, विक्रम सिंह, हिमांशु, गोपाल रहे।

रामपुर मनिहारान के गांव पिलखनी में संत रविदास मंदिर में आयोजित गुरु पर्व के दौरान क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह और भाजपाइयों ने 21 संतों को शाल ओढ़ा चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया।

चिलकाना में गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम में श्रद्धालु।

चिलकाना में गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम में श्रद्धालु।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed