फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Workers of Jharkhand sent into UP border sent back

यूपी की सीमा में घुसे झारखंड के कामगारों को भेजा वापस

Mon, 04 May 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Workers of Jharkhand sent into UP border sent back
सहारनपुर: बेहट क्षेत्र के यमुना में बरथा घाट पर रोके गए झारखंड के कामगार - फोटो : SAHARANPUR
बेहट/सरसावा (सहारनपुर)। यमुना नदी पार कर हरियाणा के बल्लेवाला क्रशर जोन में मजदूरी करने वाले झारखंड के 52 मजदूरों को यूपी की सीमा में घुसने के दौरान ग्रामीणों ने बरथा घाट पर रोक लिया। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली बेहट पुलिस मौके पर पहुंची और सभी मजदूरों को वापस हरियाणा भेज दिया।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे बरथा कोरसी के ग्रामीणों ने काफी संख्या में लोगों को यमुना नदी पार कर यूपी की सीमा में आते देखा। इसके बाद ग्रामीण गोविंद चौधरी, ब्रजपाल, मिंटू, संदीप आदि मौके पर पहुंचे और सभी को बरथा घाट पर रोक लिया। ग्रामीण गोविंद चौधरी ने बताया कि सभी मजदूर झारखंड के थे, जो हरियाणा के बल्लेवाला स्टोन क्रशर जोन में काम करते थे। सूचना मिलने पर कोतवाली बेहट पुलिस मौके पर पहुंची और हरियाणा के थाना खिजराबाद थाना पुलिस को मजदूरों को वापस भेजने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने सभी मजदूरों को वापस हरियाणा छोड़ा।
विज्ञापन

सरसावा में यमुना नदी के किनारे यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर सोमवार को भी काफी संख्या में हरियाणा की ओर से मजदूर आए। ये सब यूपी में आने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें सरसावा पुलिस ने अंदर नहीं घुसने दिया। वहीं हरियाणा पुलिस ने भी उनको लेने से इंकार कर दिया। बाद में काफी जद्दोजहद के बाद हरियाणा पुलिस सभी मजदूरों को लेकर चली गई। एसओ सरसावा अशोक सोलंकी ने बताया कि किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को यूपी में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। वहीं, यमुनानगर के सीओ सुभाष चंद ने बताया कि हरियाणा से कोई मजदूर यूपी सीमा में प्रवेश नहीं कर रहा है, यदि कोई ऐसा करता पाया जा रहा है तो उसे वापस हरियाणा में लिया जा रहा है।

सरसावा में हरियाणा से आने वाले कामगारों को यूपी बार्डर पर रोकती पुलिस

सरसावा में हरियाणा से आने वाले कामगारों को यूपी बार्डर पर रोकती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed