फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Worker's condition deteriorates, pleading for financial help

मजदूर की हालत बिगड़ी, आर्थिक मदद की गुहार

Sun, 30 Aug 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Worker's condition deteriorates, pleading for financial help
गांव मुबारिकपुर में मदद की गुहार लगाती छोटन की मां व पत्नी - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में तीन मजदूरों की मौत के बाद चौथे मजदूर छोटन की भी हालत बिगड़ गई है। मजदूर की मां व पत्नी ने शासन प्रशासन व सामाजिक संगठनों के लोगों से इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बता दें कि गंगोह कोतवाली के गांव मुबारिकपुर में जहरीली गैस से तीन मौत हो चुकी है। इनके चौथे साथी अस्पताल में भर्ती मजदूर छोटन की हालत भी बिगड़ गई है। उसके इलाज के लिए मां व पत्नी दर दर भटक रही है, लेकिन पैसे का इंतजाम नहीं हो रहा है। मां अतरकली ने बताया कि गांव के कुछ किशोरों ने गांव से ही आठ हजार रुपये इकट्ठा कर दिया है। ताकि इलाज में मदद मिल सके। उनका कहना है कि गांव में सांत्वना देने के लिए विधायक व अधिकारी तक आए, लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं मिल सकी है। मृतकों के परिजनों का कहना है कि पैसे के अभाव में अच्छा इलाज नहीं मिला पा रहा है। इसी कमी के चलते पूर्व में तीन मजदूरों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

बता दें पिछले माह गांव का मिस्त्री कन्हैया लाल चार मजदूरों को ग्राम नूरखेड़ी में कुएं से मोटर निकालने के लिए गया था। गैस चढ़ने के कारण वे बीमार पड़ गए थे। इनमें चीना, अणु व विकास ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। मिस्त्री कन्हैया व छोटन भी अभी बीमार हैं, जिनका इलाज शामली के एक अस्पताल में चल रहा है। यदि मदद मिले तो वह किसी अच्छे अस्पताल में उसका इलाज करा सकते हैं। उन्होंने शासन प्रशासन और सामाजिक संगठनों से आर्थिक सहायता मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed