फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   worker dies after electric shock

पत्थर घिसाई का काम करते समय करंट से मौत

Thu, 13 Feb 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
worker dies after electric shock
सरसावा (सहारनपुर)। गांव पिलखनी में पत्थर घिसाई का कार्य कर रहे एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को सरसावा क्षेत्र के ग्राम पिलखनी के कुछ लोग एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। लोगों ने बताया कि प्रवीण (35) निवासी हौजखेड़ी कई दिन से पिलखनी के निवासी अशरफ के घर पर फर्श पर लगे पत्थर की घिसाई कर रहा था। बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे प्रवीण अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ा। उसका हाथ घिसाई मशीन के खुले तारों में छू गया था, जिस कारण उसे तेज करंट लगा तथा वह अचेत होकर गिर पड़ा। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने परीक्षण कर बताया कि प्रवीण की मौत हो चुकी है। मेडिकल चौकी पुलिस भी पहुंची। वहीं मृतक के परिजन भी आ गए। जहां प्रवीण के भाई जगपाल तथा जीजा सुशील के साथ वार्ता कर अशरफ ने समझौता कर लिया। इसके बाद परिजन बिना किसी कार्रवाई के प्रवीण के शव को साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed