फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Work will be investigated during the tenure of Dr. Anuj Pratap Singh

डॉ. अनुज प्रताप सिंह के कार्यकाल में कार्यों की होगी जांच

Fri, 18 Feb 2022 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Work will be investigated during the tenure of Dr. Anuj Pratap Singh
डॉ. अनुज प्रताप सिंह के कार्यकाल में कार्यों की होगी जांच
विज्ञापन

सहारनपुर। फर्जी दस्तावेज के आधार पर डूडा के परियोजना अधिकारी बने डॉ अनुज प्रताप सिंह के फर्जीवाडे़ का खुलासा होने और लखनऊ में रिपोर्ट दर्ज होने पर जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है। डॉ. अनुज के 22 माह के कार्यकाल में कराए गए कार्यों की जांच कराई जाएगी। इसके लिए डीएम की ओर से एक जांच समिति का गठन किया जाएगा। यह जांच समिति उनके कार्यकाल में पास हुए कायों की जांच करेगी।
जनपद में डॉ. अनुज प्रताप सिंह 26 फरवरी 2020 को डूडा में परियोजना अधिकारी बनकर आए थे। वो यहां पर 22 महीने तक परियोजना अधिकारी के पद पर रहे। इस दौरान पूर्व से चल रही योजना में पीएम आवास में सबसे अधिक धनराशि जारी की गई। डूडा की ओर से अभी तक 18 हजार पीएम आवास बनाए गए हैं। जिनमें से अधिकांश पीएम आवास बीते दो साल में बनाए गए हैं। जिसमें प्रति पीएम आवास में 2.50 लाख रुपये के हिसाब से करोड़ों रुपये पीएम आवास के लिए जारी किए गए है। साथ ही दो वर्ष में नाली, सड़क के निर्माण के भी कई करोड़ के काम कराए गए हैं। हालांकि विभाग के लेखाधिकारी उत्तम का कहना है कि विभाग ने धनराशि पीएम आवास के लिए जारी की है। इस अवधि में कोरोना संक्रमण काल होने से विकास का ज्यादा बजट विभाग को नहीं मिला।
विज्ञापन

जांच समिति करेगी कार्यों की जांच
-सूडा मुख्यालय से ही डॉ अनुज प्रताप सिंह प्रतिनियुक्ति पर यहां भेजे गए थे। प्रति नियुक्ति सरकारी विभाग में कार्यरत अधिकारी की ही होती है। मगर डॉ. अनुज प्रताप सिंह सरकारी विभाग में नहीं थे, जो संविदा कर्मी थे। जांच के दौरान सूड़ा मुख्यालय ने ही उन्हें हटाने और एफआईआर की कार्रवाई की है। यहां वो करीब 22 माह रहे है। इस दौरान उनके द्वारा कराए गए कार्यो की जांच कराई जाएगी। इसके लिए एक जांच समिति का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed