{"_id":"67c9f3408be12b73a6069e20","slug":"work-of-placing-girders-on-the-under-construction-railway-overbridge-has-started-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-144167-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज पर गर्डर रखने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज पर गर्डर रखने का कार्य शुरू
Fri, 07 Mar 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। रामपुर मनिहारान दिल्ली-यमुनोत्री 709 बी रामपुर रेलवे फाटक के निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर गर्डर रखने का कार्य शुरू हो गया है। यह कार्य छह मार्च से 11 मार्च तक चलेगा। इसमें प्रतिदिन कुछ घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। हालांकि इससे कोई भी ट्रेन प्रभावित नहीं होगी।
बता दें कि दिल्ली यमुनोत्री 709 बी रामपुर मनिहारान रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का कार्य काफी समय से धीमी गति से चल रहा था। बृहस्पतिवार को एनएच के इंजीनियर, रेलवे के शामली यातायात निरीक्षक सुनील धीमान आदि की देखरेख में रेलवे ट्रैक पर दो घंटे का ब्लॉक लेकर गर्डर रखने का कार्य शुरू कराया गया। शामली यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि रेलवे विभाग से अनुमति मिलने के बाद रामपुर रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज पर गर्डर रखने का कार्य किया जा रहा है। सात मार्च को दोपहर 2:30 से 4:30 बजे, आठ मार्च को 2:30 से 3:30 बजे और नौ, दस और 11 मार्च को 2:30 से लेकर 5:30 बजे तक ब्लॉक किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस दौरान कोई भी ट्रेन प्रभावित नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान हाईवे भी बाधित नहीं होगा। निर्माणाधीन ओवरब्रिज की साइड से वाहनों का आवागमन सुचारु रहेगा।