{"_id":"65a6f4675842046af6072a66","slug":"wood-businessmans-family-taken-at-gunpoint-and-looted-of-rs-20-lakh-and-jewellery-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-16647-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: लकड़ी कारोबारी के परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर 20 लाख व जेवरात लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: लकड़ी कारोबारी के परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर 20 लाख व जेवरात लूटे
Wed, 17 Jan 2024 02:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 17 Jan 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। शहीद नगर में लकड़ी कारोबारी के मकान में घुसकर चार बदमाशों ने 20 लाख रुपये और जेवरात लूट लिए। बदमाशों ने कारोबारी के पूरे परिवार को गन प्वाइंट पर लिया। विरोध करने पर कारोबारी के सिर पर तमंचे की बट, पत्नी और बेटी को चाकू मारकर घायल कर दिया। वारदात को सुबह सात बजे उस समय अंजाम दिया गया जब घना कोहरा था। इसी का फायदा उठाकर बदमाश घर में घुसे थे।
कोतवाली मंडी क्षेत्र में पुराना कलसिया रोड फुरकान अहमद का लकड़ी का कारखाना है, जिसके ऊपर मकान है। मंगलवार सुबह सात बजे पड़ोसी की छत के रास्ते दीवार फांदकर नकाबपोश चार बदमाश कारोबारी के घर में घुस गए। बदमाशों ने कमरे में सो रही कारोबारी की पत्नी शाहजहां, बेटी अलवीरा, जोया, अक्शा, ईशा और बेटे राजा को बंधक बना लिया। इसके बाद दूसरे कमरे में सो रहे फुरकान को भी उठाकर गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाश फुरकान को पत्नी व बच्चों के कमरे ले गए, जहां दो बदमाशों ने शाहजहां और 15 साल की बेटी अलवीरा पर तमंचा तान दिया, जबकि दो बदमाश चाकू लिए खड़े रहे।
इस पर दहशत में फुरकान ने अलमारी की चॉबी बदमाशों को दे दी, जिसमें से 20 लाख की नकदी और सोने चांदी के जेवरात बदमाशों ने लूट लिए। विरोध पर फुरकान के सिर तमंचे की बट, अलवीरा और शाहजहां पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश कारखाने के रास्ते से बदमाश पैदल ही फरार हो गए। सूचना मिलने पर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित कारोबारी का कहना है कि प्लाट खरीदने के लिए 20 लाख रुपये का लोन लिया था। लोन की रकम ही घर में रखी हुई थी।
विज्ञापन
अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बदमाश चेहरे ढके दिखाई दिए हैं, जिनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
- अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी