{"_id":"5803c7d44f1c1b4a2c290704","slug":"won-medals-in-taekwondo","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो में जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो में जीते पदक
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली में नगर के गोल्डन हार्ट एकेडमी में संचालित सीबीएसई ताइक्वांडो चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। तीसरे दिन अलग-अलग स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने पदक जीते।
अंडर 19 बालिका वर्ग के 65 किलो से कम के वर्ग में सैंट फ्रांसिस की श्वेता ने स्वर्ण, एमिटी इंटरनेशनल की हर्षा बजाज ने रजत पद प्राप्त किया। रायन इंटरनेशनल की अर्शिया वोहरा तथा सावित्री बाईफूले बालिका इंटर कालेज की शीतल सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर 19 पुरुष वर्ग के 75 किलो से कम में सरस्वती विहार सहारनपुर के अनिरूद्ध और रायन इंटरनेशनल के अर्जुन सिंह ने रजत तथा कोठारी इंटरनेशनल के निशांत और प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के सौरव माहेश्वरी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर 19 पुरुष वर्ग के 80 किलो से कम के वर्ग में रयान इंटरनेशन नोएडा के सागर बिष्ट ने स्वर्ण, फ्लोरेंस डेल शामली के आकाश भारद्वाज ने रजत तथा अध्ययन स्कूूल मेरठ की रिपु सूदन तथा डीपीएस मेरठ के यशस्वी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर 14 बालिका वर्ग के 45 किलो से कम में वनस्थली पब्लिक स्कूल की तृप्ति बिष्ट ने स्वर्ण, केएन मोदी ग्लोबल की दृष्टि धानी ने रजत, एमिटी इंटरनेशनल गाजियाबाद की निधि शर्मा और अध्ययन पब्लिक स्कूल मेरठ की मंजू नेगी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि सीडीओ अंकित अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि भारतीय किसान मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह, मेजर डा. हिमांशु सिंह, लेफ्टीनेंट कर्नल विवेक सिंह, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक डा. अशोक गुप्ता ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।