{"_id":"6b041f945132b85fc901c64a","slug":"woman-dies-after-falling-from-motorcycle-due-to-road-pothole-in-saharanpur-two-children-left-without-mother-2026-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: गड्ढे ने छीनी मां की जिंदगी, बेटे के सामने बाइक से गिरी पिंकी; दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: गड्ढे ने छीनी मां की जिंदगी, बेटे के सामने बाइक से गिरी पिंकी; दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
Mon, 23 Nov 2026 04:44 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 23 Nov 2026 04:44 PM IST
सार
सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में सड़क के गड्ढे में बाइक का पहिया आने से 42 वर्षीय पिंकी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह बेटे के साथ भतीजे की तेरहवीं में शामिल होने जा रही थीं।
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में सड़क के गड्ढे में बाइक का पहिया आने से हुए हादसे में 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बाइक अनियंत्रित होने से महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। बेटा उन्हें लेकर गंगोह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। महिला अपने बेटे के साथ भतीजे की तेरहवीं में शामिल होने के लिए ननिहाल गांव कलसी जा रही थीं। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है। पीछे 18 वर्षीय बेटा और 14 वर्षीय बेटी रह गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शहादत: बहनों ने राखी बांध अंतिम सफर पर विदा किया भाई, पिता बोले- और बेटे होते तो सेना में भेजता
विज्ञापन
Trending Videos
गड्ढे में पहिया आने से अनियंत्रित हुई बाइक
शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र के गांव ग्याना माजरा निवासी पिंकी (42) अपने बेटे सूर्यांश के साथ बाइक से गांव कलसी आ रही थीं। गांव कलसी में उनके परिवार में भतीजे की तेरहवीं थी। सीएचसी में बेटे सूर्यांश ने बताया कि गांव रादौर से आगे सड़क पर बने गड्ढे में बाइक का पहिया चला गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और उसकी मां सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
बेटे ने राहगीरों से मांगी मदद
हादसे के बाद सूर्यांश ने अपनी मां को सड़क किनारे लिटाया और मदद के लिए 112 नंबर पर फोन करने का प्रयास किया, लेकिन मदद नहीं मिल सकी। इसके बाद उसने सड़क से गुजर रहे वाहनों को रुकवाने की कोशिश की। एक कार सवार की मदद से वह मां को गंगोह सीएचसी लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पिंकी को मृत घोषित कर दिया।

दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
पिंकी के बड़े भाई हरपाल ने बताया कि उनके परिवार में 18 वर्षीय बेटा सूर्यांश और 14 वर्षीय बेटी सोनाक्षी हैं। मां की मौत से दोनों बच्चों के सिर से साया उठ गया। परिवार के लोग हादसे की खबर मिलने के बाद से गहरे सदमे में हैं।
सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।