{"_id":"603fd4138ebc3ee97a196f5e","slug":"women-will-sit-on-four-posts-of-block-chief-saharanpur-news-mrt5281001104","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख के चार पदों पर विराजमान होंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख के चार पदों पर विराजमान होंगी महिलाएं
विज्ञापन
- जिले में हैं ब्लाक प्रमुख के कुल 11 पदों पर जारी किया गया आरक्षण
- दो पद महिलाओं के लिए, एक एससी महिला और एक ओबीसी महिला के लिए
- दो पद ओबीसी, एक एससी के लिए, चार पद हैं अनारक्षित
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। जिले के चार ब्लाक प्रमुख पदों पर महिलाएं विराजमान होंगी। ब्लाक प्रमुख पदों के लिए आरक्षण प्रशासन ने जारी कर दिया है। इसके बाद ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर तैयारियों में लगे लोगों ने सक्रियता बढ़ा दी है तो, आरक्षण में हुए बदलाव की वजह से कुछ दावेदारों द्वारा अब तक की गई तैयारियों पर भी पानी फिर गया है। जारी आरक्षण पर अब आपत्तियां ली जाएंगी, जिसके बाद मार्च में आरक्षण की अंतिम सूची जारी होगी।
एक दिन पहले ही आरक्षण की सूची जारी हुई। उसके मुताबिक जिले में ब्लाक प्रमुख के 11 पदों में से दो महिलाओं के लिए आरक्षित हैं तो, अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला और अनुसूचित जाति की महिला के लिए एक-एक पद आरक्षित हुआ है। इस लिहाज से चार पदों पर महिलाएं विराजमान होंगी। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए दो, अनुसूचित जाति के लिए एक पद आरक्षित है, जबकि चार पद अनारक्षित रहेंगे। अनारक्षित पदों पर किसी भी वर्ग के महिला या पुरुष चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, जो पद ओबीसी या अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुआ है, उन पर भी महिला या पुरुष में से कोई भी चुनाव लड़ सकता है।
---- यह हुआ बदलाव
2015 में जब पंचायत चुनाव हुआ था तो बलियाखेड़ी ब्लाक प्रमुख पद ओबीसी के लिए आरक्षित था, जो इस बार अनुसूचित जाति के लिए रहेगा। पुंवारका और नागल ब्लाक प्रमुख पद अनारक्षित थे और इस बार भी अनारक्षित है। मुजफ्फराबाद ब्लाक प्रमुख पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित था, जो इस बार महिला के लिए आरक्षित हुआ है। साढ़ौली कदीम का पद अनुसूचित जाति से हटाकर अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। देवबंद ब्लाक प्रमुख पद अन्य पिछड़ा वर्ग से महिला के आरक्षित हो गया है तो, रामपुर मनिहारान ब्लाक प्रमुख पद महिला के लिए था, जो इस बार अनारक्षित रहेगा। नानौता ब्लाक प्रमुख पद महिला के लिए था, जो इस बार अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए है। सरसावा ब्लाक प्रमुख का पद अनारक्षित से ओबीसी हो गया है तो, नकुड़ ओबीसी महिला से अनारक्षित हुआ है। गंगोह ब्लाक प्रमुख पद अनारक्षित से अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हो गया है।
विज्ञापन
------
ब्लाक ----------- आरक्षण
पुंवारका ---------- अनारक्षित
रामपुर मनिहारान -- अनारक्षित
नागल --------- अनारक्षित
नकुड़ ---------- अनारक्षित
मुजफ्फराबाद -- महिला
देवबंद --------- महिला
नानौता -------- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
गंगोह ---------- अनुसूचित जाति महिला
साढ़ौली कदीम -- अन्य पिछड़ा वर्ग
सरसावा --------- अन्य पिछड़ा वर्ग
बलियाखेडी ----- अनुसूचित जाति