फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Women policemen took command of traffic

Saharanpur News: महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली यातायात की कमान

Sun, 23 Nov 2025 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 23 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Women policemen took command of traffic
दीवानी कचहरी तिराहे पर यातायात व्यवस्था को संभालती महिला पुलिसकर्मी। 
सहारनपुर। अभी तक तिराहों-चौराहों पर यातायात व्यवस्था की कमान संभालते हुए पुरुष पुलिसकर्मी ही नजर आते थे। अब महिलाओं को भी यह जिम्मेदारी निभाने का मौका दिया है। महानगर के प्रमुख चौराहों पर दो शिफ्टों में कर्मियों की ड्यूटी लगा दी है। यह न केवल यातायात संचालन को बेहतर करेंगी बल्कि लोगों को नियमों का पाठ पढ़ाएंगी।
विज्ञापन

महानगर में जाम लगना आम है। सहालग और त्योहारों में स्थिति और ज्यादा खराब रहती है। लोगों को गलियों का सहारा लेना पड़ता है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 14 महिला सिपाहियों की तैनाती हुई हैं। इनमें हेड कांस्टेबल से लेकर कांस्टेबल हैं। सभी ने यातायात व्यवस्था की कमान संभाल ली है। घंटाघर, आंबेडकर, अस्पताल, हसनपुर चुंगी चौक, कलक्ट्रेट, दीवानी तिराहे पर ड्यूटी लगाई गई। सुबह और शाम दो शिफ्टों में ड्यूटी करेंगी।
विज्ञापन

चौराहे-तिराहे न सिर्फ लोगों से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया, बल्कि वाहनों की चेकिंग भी की। अभी तक पुरुषों के वाहनों की चेकिंग होती थी। महिलाएं और युवतियां गाड़ियां लेकर निकल जाती थीं, जिनको रोका जाता। वह ऐतराज करती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने महिला पुलिस की तैनाती की है। अब स्कूटी की भी चेकिंग की जाएगी। नियमों का पालन न करने वालों का चालान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed