फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Women like Sonam-Muskan defame society, must face strict punishment: UP Women Commission Member

UP: महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला का बड़ा बयान, कहा-'सोनम-मुस्कान जैसी महिलाओं को होनी चाहिए फांसी'

Mon, 23 Jun 2025 10:40 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 23 Jun 2025 10:40 PM IST
सार

महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने सहारनपुर में कहा कि कुछ महिलाएं समाज को बदनाम कर रही हैं। सोनम और मुस्कान जैसे मामलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कठोर सज़ा की बात कही। चंद्रशेखर आजाद पर लगे आरोपों की भी जांच की पुष्टि की।

विज्ञापन
Women like Sonam-Muskan defame society, must face strict punishment: UP Women Commission Member
मीनाक्षी भराला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने महिला अपराधों और सामाजिक जिम्मेदारी पर खुलकर बात की।

विज्ञापन

मीनाक्षी भराला ने मेरठ की मुस्कान और इंदौर की सोनम जैसे हालिया मामलों का ज़िक्र करते हुए कहा कि “कुछ गलत महिलाएं समाज को बदनाम कर रही हैं और उनका व्यवहार उन महिलाओं के संघर्ष को धूमिल करता है जो वास्तव में पीड़ित हैं।” उन्होंने इस तरह के मामलों में सख्त सजा की वकालत की।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में तनाव: धमाकों के बीच जागकर काटनी पड़ रही रातें, ईरान में फंसे मेरठ के सचिन की दर्दभरी आपबीती

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि 'महिला आयोग में हर दिन करीब 250 शिकायतें प्राप्त होती हैं। इनमें कई मामले गंभीर होते हैं, लेकिन कुछ मामलों में झूठी शिकायतें समाज में अविश्वास का माहौल बना देती हैं। इसलिए जरूरी है कि महिला सुरक्षा और महिला जिम्मेदारी, दोनों को संतुलन के साथ देखा जाए।'

नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद पर लगे महिला उत्पीड़न के आरोपों के संदर्भ में उन्होंने बताया कि 'पीड़िता की शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंची है और इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। कोई भी व्यक्ति चाहे सांसद हो या विधायक, यदि दोषी पाया गया तो उस पर कार्रवाई निश्चित है।'

डॉ. मुखर्जी के बलिदान को याद करते हुए मीनाक्षी ने कहा कि “370 हटना उनके सपनों की पूर्ति है। हमें देश की एकता और महिलाओं की गरिमा, दोनों के लिए जागरूक रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed