{"_id":"5e2891388ebc3e8c8722e423","slug":"women-came-out-of-the-houses-to-protest-against-caa-saharanpur-news-mrt4652367156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए के विरोध में घरों से निकलीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोह में विरोध के लिए एकत्र हुई महिलाएं
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
गंगोह (सहारनपुर)। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन करने का प्रयास किया। एसडीएम, सीओ और कोतवाली प्रभारी ने उन्हें धारा 144 लगी होने का हवाला देते हुए समझा बुझा कर घरों को वापस भेज दिया।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर अचानक कुछ पर्दानशीं महिलाएं हाथों में तिरंगा तथा नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां लेकर मेटाडोर स्टैंड पर आ पहुंची। जैसे ही महिलाओं ने प्रदर्शन शुरू किया तो कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद एसडीएम पूरण सिंह राणा और सीओ अजेय शर्मा भी वहां पहुंच गए। प्रदर्शन का प्रयास कर रही महिलाओं की मांग थी कि सीएए, एनआरसी व एनपीआरए को समाप्त किया जाए। अधिकारियों ने महिलाओं से कहा कि जनपद में धारा 144 लगी है तथा प्रदर्शन की भी कोई अनुमति नहीं है। बिना अनुमति प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई होगी। एसडीएम और सीओ ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत किया और वापस घरों को भेज दिया। महिलाओं के दोबारा आने की आशंका जताते हुए एसडीएम और सीओ पुलिस बल के साथ कुछ देर तक मौके पर ही डेरा डाले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।