{"_id":"6ac15893fb1c7cc2620e8628","slug":"women-appealed-to-the-police-for-pending-wages-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-185101-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बकाया मजदूरी को लेकर महिलाओं ने पुलिस से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बकाया मजदूरी को लेकर महिलाओं ने पुलिस से लगाई गुहार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नानौता। ग्राम कल्लरपुर राजपूत निवासी महिलाओं ने हरियाणा में खेतों पर काम कराने के बाद करीब 50 हजार रुपये मजदूरी का भुगतान नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर बकाया मजदूरी दिलाने की गुहार लगाई।
शनिवार को ग्राम कल्लरपुर राजपूत निवासी राजेश शर्मिला, बबीता, सावित्री, कुसुम आदि महिलाओं ने बताया कि हिमामपुर निवासी एक महिला और ठेकेदार के कहने पर उन्होंने हरियाणा के गांव में खेतों पर मजदूरी की थी। काम पूरा होने के बाद उनकी करीब 50 हजार रुपये मजदूरी बनी। आरोप है कि खेत मालिक से मजदूरी की रकम प्राप्त करने के बावजूद संबंधित लोगों ने मजदूरों को भुगतान नहीं किया। महिलाओं का कहना है कि बकाया रकम के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। इससे परेशान होकर उन्होंने पुलिस की शरण ली। महिलाओं ने बकाया मजदूरी दिलाने के साथ ही मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। सीओ गंगोह शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-- --
मकान खाली करने के विवाद में मां-बेटी से मारपीट का आरोप
नागल। पहाड़पुर गांव निवासी बबली ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के एक व्यक्ति पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि पड़ोस का एक व्यक्ति गाली गलौज करते हुए उन पर मकान खाली कर वहां से जाने के लिए दबाव बना रहा है, जबकि उनका परिवार करीब 40 वर्षों से इसमें रह रहा है। आरोप है कि शुक्रवार को भी व्यक्ति वहां पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। विरोध पर उसने मारपीट की। बीच बचाव को आई बेटी प्राची के साथ मारपीट की गई। सीओ देवबंद अमित सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।