फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman's body found in sugarcane field; she had been missing for two days.

Saharanpur News: गन्ने के खेत में मिला महिला का शव, दो दिन से थी लापता

Fri, 24 Jul 2026 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 24 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in sugarcane field; she had been missing for two days.
सरसावा। दो दिन से लापता गांव सैदपुरा निवासी संतोष देवी (60) का शव बृहस्पतिवार को सरसोहेड़ी गांव स्थित गन्ने के खेत में पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बेटे राजेश ने बताया कि मां संतोष मंगलवार सुबह बिना बताए घर से चली गई थी। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटीं। रिश्तेदारी में पता किया और सोशल मीडिया के माध्यमों से काफी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। इसके बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को सरसोहेड़ी स्थित गन्ने के खेत में महिला का शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान संतोष देवी के रूप में की। प्रथम दृष्टया जांच में महिला के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले है। जांच अधिकारी प्रवेश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। महिला के दो बेटे व एक बेटी है। पति की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

--------
-- एक सप्ताह पहले भी गन्ने के खेत में मिला था युवक का शव
सरसावा के ही गांव कुतुबपुर में 17 जुलाई को विपिन उर्फ भूरू का शव गन्ने के खेत में मिला था। उसकी हत्या की गई थी। हत्या करने के बाद शव को करीब 10 मीटर तक घसीटा था। शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान मिले थे। हालांकि, बाद में पुलिस ने विपिन हत्याकांड का खुलासा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed