फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman told to police that neighbor runs honey trap gang and was threatening her in Saharanpur

महिला ने बयां किया दर्द: बोली- मेरी जान को खतरा, मिल रही है धमकी, पड़ोसी चलाता है हनी ट्रैप गिरोह

Tue, 06 Feb 2024 09:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 06 Feb 2024 09:22 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में एक महिला ने पुलिस के सामने अपना दर्द बयां किया। महिला ने कहा कि मेरी जान को खतरा है। बार-बार धमकी मिल रही है। महिला ने बताया कि पड़ोसी हनी ट्रैप गिरोह चलाता है।

विज्ञापन
Woman told to police that neighbor runs honey trap gang and was threatening her in Saharanpur
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी निवासी महिला ने आरोप लगाया कि एक युवक हनी ट्रैप गिरोह चलाता है, जो उसे भी धमकी दे रहा है। पीड़िता ने कोतवाली सदर बाजार पुलिस से कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


इंदिरा कॉलोनी निवासी रंजिता पत्नी योगेश कुमार ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से है। उसके पड़ोस में रहने वाला युवक अपने परिवार की एक महिला के साथ मिलकर हनी ट्रैप गिरोह चलाता है। इसके गिरोह में कई युवती व युवक भी शामिल हैं। आरोपी ने देहरादून के एक युवक को भी फंसाया था। तब आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उसने मकान में कुछ दिन पहले किराएदार रखा था। आरोपी युवक ने उसे धमकी दी कि उसकी मर्जी के बिना वह किराएदार नहीं रख सकती। विरोध पर आरोपी ने गाली-गलौज की। आरोप है कि युवक की पत्नी के खिलाफ भी उत्तराखंड़ में रिपोर्ट दर्ज है। वह जमानत पर छुटी हुई है।

पीड़िता ने कोतवाली सदर बाजार में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी संतोष त्यागी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: बरनावा मे दरगाह नहीं लाक्षागृह: सर्वेक्षण में महाभारत काल के साक्ष्य मिले, राजस्व रिकॉर्ड में भी दर्ज है स्थान

विज्ञापन

युवती से की छेड़छाड़ 
नगर कोतवाली क्षेत्र में दूसरे समुदाय के युवक ने एक युवती से छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाए जाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कातिल मामा का कबूलनामा: कई बार मना किया लेकिन नहीं मानी, परिवार की बदनामी हो रही थी, मार दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed