फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman jumps into pond with two children due to home trouble, mother and son die

गृह क्लेश के चलते महिला दो बच्चों संग तालाब में कूदी, मां बेटे की मौत

Mon, 10 Aug 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Woman jumps into pond with two children due to home trouble, mother and son die
गांव कैंडल में महिला और उसके बेटे की मौत पर विलाप करते परिजन - फोटो : SAHARANPUR
अंबेहटा (सहारनपुर)। गृह क्लेश और मायके वालों की पिटाई से क्षुब्ध महिला अपने दो बच्चों के साथ तालाब में कूद गई। उस दौरान वहां से गुजर रही महिला के शोर मचाने पर युवकों ने आनन फानन में तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक मां और बेटे की मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

नकुड़ कोतवाली की अंबेहटा पुलिस चौकी के गांव कैंडल निवासी प्रवेश की 36 वर्षीय पत्नी सुनीता रविवार की शाम छह बजे अपने दो बच्चों आठ वर्षीय कार्तिक और 14 वर्षीय गुड्डन के साथ घर से करीब 150 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब में कूद गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक महिला ने उन्हें पानी में डूबते देखा तो शोर मचा कर ग्रामीणों को इकट्ठा किया। इसके बाद मौके पर आए युवकों ने पानी में गोता लगा कर तीनों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें बेसुध अवस्था में अंबेहटा स्थित एक निजी चिकित्सक के पास लाया गया। जहां चिकित्सक ने कार्तिक और सुनीता को मृत घोषित कर दिया। मां बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन दोनो के शवों को घर ले आए। सूचना के बाद कोतवाली प्रभारी सुशील सैनी, चौकी प्रभारी नरेश सिंह गांव पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भेजे दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सुशील सैनी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि मृतका के तीन बच्चें थे जो सभी दिव्यांग हैं। आरोप है कि शनिवार को किसी बात को लेकर ससुरालियों ने सुनीता की पिटाई कर दी थी। इसके बाद वह अपने मायके गंगोह कोतवाली के गांव सास्त्रा जाने की जिद पकड रखी थी। लेकिन पडौसियों ने उसे समझा बुझा कर यहीं रहने को राजी कर लिया था। रविवार की सुबह महिला के पिता और भाई उसकी जानकारी लेने गांव कैंडल आए थे। आरोप है कि ससुरालियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। गांव में इसे लेकर हुई पंचायत में हालांकि ससुरालियों ने माफी मांग ली थी जिसके बाद पिता और भाई वापिस अपने गांव लौट गए थे। उन्होंने बताया कि माना जा रहा है कि इसी से क्षुब्ध हो कर महिला अपने दो बच्चों के साथ तालाब में कूद पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। दोनो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed