फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman instructor dies due to dumper collision, husband serious

डंपर की टक्कर से महिला अनुदेशक की मौत पति गंभीर

Wed, 20 Apr 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Woman instructor dies due to dumper collision, husband serious
पूजा का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
अंबेहटा (सहारनपुर)। डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला अनुदेशक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नल्हेडा गांव निवासी रोहित की पत्नि पूजा (25) कस्बे में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अनुदेशिका के पद पर कार्यरत थी। बुधवार को छुट्टी के बाद पूजा पति रोहित के साथ बाइक से अपने गांव नल्हेडा लौट रही थी। जैसे ही वे नल्हेडा गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरे। पूजा का सिर सड़क पर लगने से काफी खून बह गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को नकुड़ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। जबकि रोहित का इलाज चल रहा है। पूजा की करीब चार साल पूर्व शादी हुई थी। उसके एक दो साल का पुत्र रुद्राक्ष है। पूजा की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाल नरेश कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अनुदेशिका की मौत पर जताया शोक
सड़क हादसे में मारी गई कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय की अनुदेशिका पूजा की मौत पर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अनेक लोगों ने दु:ख व्यक्त किया। दु:ख जताने वालों में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक संदीप पवांर, वित्त विहीन माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा, बिशन सिंह, अजीत सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रज मोहन यादव, विनोद आर्य, असलम अहमद, सपना सैनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed