{"_id":"621bb9f2fe246f14a55ee700","slug":"woman-gave-birth-to-a-child-in-a-moving-train-saharanpur-news-mrt5786080124","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने चलती ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने चलती ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म
विज्ञापन

सहारनपुर। पंजाब के अमृतसर से बिहार के दरभंगा जाने वाली ट्रेन में महिला ने बच्ची को चलती रेलगाड़ी में जन्म दिया। इसकी सूचना आरपीएफ को मिली, जब ट्रेन सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो आरपीएफ की टीम ने महिला को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया। चिकित्सक ने महिला और बच्चे की जांच कर दोनों के स्वस्थ होने की जानकारी दी।
घटना शनिवार की रात 01:50 बजे की है। आरपीएफ को सूचना मिली कि अमृतसर से दरभंगा जा रही ट्रेन में गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई है। इसका पता लगते ही आरपीएफ से उपनिरीक्षक अभिषेक बिजरानिया, कांस्टेबल प्रमोद कुमार, महिला कांस्टेबल निकिता प्लेटफार्म नंबर पर तीन पर पहुंच गए। गाड़ी के स्टेशन पर पहुंचने से कुछ मिनट पहले ही महिला बच्ची को जन्म दे चुकी थी। आरपीएफ की टीम ने तत्काल प्रभाव से एंबुलेंस बुलवाकर महिला और बच्ची को रेलवे के अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर प्रतिभा ने प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद दोनों को जिला महिला चिकित्सालय में लाकर भर्ती कराया। चिकित्सक ने जांच के बाद बच्चे और महिला के स्वस्थ होने की जानकारी। आरपीएफ इंस्पेक्टर नवीन ने बताया कि महिला का नाम पता जीरा देवी पत्नी सुरेंद्र है, जो मोहल्ला रुपौली थाना नौगचिया जिला पूर्णिया बिहार की रहने वाली है। महिला परिवार के कुछ सदस्यों के साथ पंजाब से बिहार लौट रही थी, जिसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक ने जानकारी दी है कि महिला और बच्ची पूरी तरह स्वस्थ हैं।