फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman dies under suspicious circumstances in Deoband brother accuses entire family including husband of murder

उजड़ गई विवाहिता की जिंदगी: भाई बोला- रात में ले जाने के लिए बुला रही थी बहन, सुबह मिली मौत की खबर

Mon, 05 Jun 2023 06:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 05 Jun 2023 06:07 PM IST
सार

Saharanpur News : शादी के कुछ साल बाद ही विवाहिता की जिंदगी उजड़ गई। मृतका के भाई ने बताया कि रविवार रात में बहन का फोन आया था और ससुराल से ले जाने के लिए बुला रही थी, लेकिन सुबह ही मौत की खबर आ गई।

विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances in Deoband brother accuses entire family including husband of murder
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में देवबंद के मकबरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। गांव पहुंचे मायके वालों ने हंगामा करते हुए ससुरालियों पर पुत्री की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति और सास, ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


थाना गागलहेड़ी के गांव दीनारपुर निवासी स्वाति (25) का विवाह ढाई साल पहले देवबंद के मकबरा गांव निवासी सचिन के साथ हुआ था। स्वाति के एक बेटी है। गांव में सोमवार की सुबह स्वाति का शव घर के कमरे में पंखे से चुनरी के सहारे लटका मिला। ससुराल वालों ने इसकी सूचना मृतका के मायके वालों को देकर अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद मायके वाले मकबरा पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: वसूली की ऐसी निंजा टेक्निक नहीं देखी होगी, 80 की स्पीड में दौड़ रहे ट्रकों से रुपये ले रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ रामकरन सिंह और कोतवाल एचएन सिंह भी पुलिस बल को साथ लेकर मकबरा पहुंच गए और हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। मृतका के भाई रवि ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि उनकी बहन के साथ ससुराल वाले मारपीट करते थे।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: व्यापारी ने टिकैत पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, कार पलटने से हादसा, एक युवक की मौत, चार घायल

उसने बताया कि रविवार की रात्रि बहन ने फोन कर उसे ससुराल से ले जाने की बात कही थी। लेकिन, सुबह उठते ही उन्हें बहन की मौत की सूचना मिल गई। बाद में पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने रवि की तहरीर पर पति सचिन, ससुर बाबूराम व सास प्रेमवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed