{"_id":"647d9bcded23bef0cb001e0e","slug":"meerut-ninja-technique-of-recovery-this-is-how-police-taking-money-from-trucks-running-at-80-speed-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: वसूली की ऐसी निंजा टेक्निक नहीं देखी होगी, 80 की स्पीड में दौड़ रहे ट्रकों से रुपये ले रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: वसूली की ऐसी निंजा टेक्निक नहीं देखी होगी, 80 की स्पीड में दौड़ रहे ट्रकों से रुपये ले रही पुलिस
Mon, 05 Jun 2023 01:54 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 05 Jun 2023 01:54 PM IST
सार
मेरठ पुलिस द्वारा वसूली की ऐसी निन्जा टेक्नीक तो आपने कभी नहीं देखी होगी। भले ही वसूली को लेकर अधिकारी सख्त हों लेकिन पुलिस का दिल है कि मानता नहीं। मेरठ पुलिस का वसूली का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ पुलिस का ट्रकों से वसूली करने का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस की वसूली करने की निन्जा टेक्नीक भी वायरल हो रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर मेरठ पुलिस का एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहां सरधना में नानू गंगनहर के नजदीक पुलिस ट्रकों से वसूली कर रही है।
विज्ञापन
वीडियो में नजर आ रहा है कि यहां 80 की स्पीड में पशुओं से भरा ट्रक गुजरा। जिसके क्लीनर ने कुछ नोट सड़क पर गिरा दिए। ट्रक तो तेजी से गुजर गया लेकिन सड़क किनारे खड़ा कांस्टेबल टहलता हुआ गया और रुपये उठाकर जेब में रख लिए। वहीं मौके पर खड़े किसी व्यक्ति ने इसका एक वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन