फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman dies after delivery, uproar over allegations of negligence

Saharanpur News: प्रसव के बाद महिला की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा

Thu, 13 Aug 2026 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 13 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after delivery, uproar over allegations of negligence
गंगोह। गांव नूरखेड़ी निवासी हिना की सोमवार को प्रसव के बाद मौत हो गई थी। महिला की मौत के दो दिन बाद परिजनों ने निजी अस्पताल के चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मृतका के पति मुंतजिर का आरोप है कि सोमवार को पत्नी को प्रसव के लिए नकुड़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के लिए ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद हिना की हालत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर अस्पताल कर्मियों ने परिजनों से उसे सहारनपुर ले जाने के लिए कहा। परिजन महिला को लेकर सहारनपुर के एक अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुंतजिर का आरोप है कि निजी अस्पताल में उपचार के दौरान पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं थी और विशेषज्ञ चिकित्सक भी उपलब्ध नहीं था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ऑपरेशन योग्य चिकित्सक के बजाय टेक्नीशियन से ऑपरेशन कराया गया। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन

उधर, सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित वालिया ने बताया कि अभी तक मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed