फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman Beaten in Market Over Alleged Pending EMI in Chandpur, Video Goes Viral

Bijnor: किस्त का विवाद बना जुल्म की वजह, दुकानदार ने बाजार में महिला को डंडे से पीटा, वीडियो वायरल

Mon, 23 Jun 2025 10:10 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 23 Jun 2025 10:10 PM IST
सार

बिजनौर जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र के जलीलपुर बाजार में दुकानदार ने टीवी की किस्त को लेकर एक महिला को सरेआम डंडे से पीटा। पीड़िता का दावा है कि उसने सभी किश्तें चुका दी थीं। वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन
Woman Beaten in Market Over Alleged Pending EMI in Chandpur, Video Goes Viral
महिला से मारपीट - फोटो : संवाद

विस्तार

बिजनौर जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र स्थित जलीलपुर बाजार में सोमवार को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया। एक दुकानदार ने टीवी की एक किस्त बकाया होने के आरोप में एक महिला की सरेआम डंडे से पिटाई कर दी। महिला की चीख-पुकार के बावजूद कोई मदद के लिए नहीं आया।

विज्ञापन

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि महिला बार-बार बचने की गुहार लगाती रही, लेकिन दुकानदार ने उस पर रहम नहीं किया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में तनाव: धमाकों के बीच जागकर काटनी पड़ रही रातें, ईरान में फंसे मेरठ के सचिन की दर्दभरी आपबीती

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का कहना है कि उसने टीवी की सारी मासिक किश्तें चुका दी थीं और दुकानदार झूठे आरोप लगा रहा था। विवाद बढ़ने पर दुकानदार ने आपा खो दिया और सार्वजनिक रूप से महिला की पिटाई शुरू कर दी।

वीडियो सामने आने के बाद चांदपुर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपों की पुष्टि कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed