{"_id":"685986e2f66420b52c073a85","slug":"woman-accusing-chandrashekhar-azad-approaches-national-women-commission-shares-complaint-receipt-online-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगीना सांसद चंद्रशेख की बढ़ी मुश्किलें: आरोप लगाने वाली महिला पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग, की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगीना सांसद चंद्रशेख की बढ़ी मुश्किलें: आरोप लगाने वाली महिला पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग, की शिकायत
Mon, 23 Jun 2025 10:28 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 23 Jun 2025 10:28 PM IST
सार
इंदौर की महिला ने नगीना सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। सोशल मीडिया पर शिकायत की रसीद भी साझा की गई है। आयोग की कार्रवाई से सांसद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद पर बीते कुछ समय से गंभीर आरोप लगाने वाली इंदौर की महिला अब अपनी शिकायत लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारी के अनुसार, उक्त महिला ने अपने एक्स हैंडल से शिकायत दर्ज कराने की रसीद भी साझा की है।
यह भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में तनाव: धमाकों के बीच जागकर काटनी पड़ रही रातें, ईरान में फंसे मेरठ के सचिन की दर्दभरी आपबीती
रसीद में 23 जून 2025 को शिकायत दर्ज कराने का जिक्र किया गया है। यदि यह शिकायत महिला आयोग द्वारा विधिवत स्वीकार कर ली गई और इस पर औपचारिक जांच शुरू हुई, तो यह मामला चंद्रशेखर आजाद के लिए कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तर पर मुश्किलें बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
फिलहाल राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, आयोग ऐसे मामलों में पीड़िता के दावों की जांच के बाद कार्रवाई करता है।
इस संबंध में जब सांसद चंद्रशेखर से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। उनके पक्ष की पुष्टि नहीं हो पाई है।