{"_id":"586bfdae4f1c1b4d56159a27","slug":"with-balloons-flew-tools-stirred","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुब्बारे के साथ उड़कर आया उपकरण, हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुब्बारे के साथ उड़कर आया उपकरण, हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, नानौता
Updated Wed, 04 Jan 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम दादनपुर में एक पेड़ पर छतरीनुमा गुब्बारे के साथ उड़ कर आया एक इलेक्ट्रोनिक उपकरण मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इस उपकरण को थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच किए जाने की बात कही है।
मंगलवार की शाम करीब 6 बजे थाना क्षेत्र के गांव दादनपुर में लोगों ने एक उड़ते हुए गुब्बारे में एक लाइट जलती हुई देखी तो कुछ ही देर बाद वह गुब्बारा गांव के निकट ही एक पेड़ पर अटक गया। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर उसे नीचे उतारकर देखा तो गुब्बारेनुमा चीज के साथ एक इलेक्ट्रोनिक उपकरण मिला। इसमें आईसी बोर्ड, एलईडी लाइट, चार बैटरी सेल व तार आदि उपकरण देखने को मिले। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
ग्रामीण सुनित, ओमबीर, सुंदरलाल द्वारा इस इलेक्ट्रोनिक उपकरण को थाने पर लाया गया। पुलिस ने इस उपकरण की बैटरी निकालकर अलग कर दी गई। एसआई राजकुमार तोमर ने उपकरण की जांच गहनता के साथ कराए जाने की बात कही। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह उपकरण मौसम विभाग का हो सकता है।