{"_id":"62b4a983ed927a3d012aee57","slug":"winners-of-green-selfie-competition-honored-saharanpur-news-mrt594124699","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन सेल्फी प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन सेल्फी प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
ग्रीन सेल्फी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित करती एसडीएम संगीता राघव
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) तहसील स्तर पर एसडीएम रामपुर मनिहारान द्वारा पर्यावरण संरक्षण व जागरुकता लाने के लिये आयोजित ग्रीन सेल्फी प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। इसमें बेस्ट 25 सेल्फी प्रतिभागियों को एसडीएम द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण व जागरुकता लाने के लिए तहसील स्तर पर एसडीएम रामपुर मनिहारान द्वारा ग्रीन सेल्फी प्रतियोगिता आयोजित कराई गई थी। इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने अपनी पौधरोपण कर सेल्फी लेकर तहसील कार्यालय की वेबसाइड पर अपलोड की थी। इसमें नगर की शिक्षण संस्थाओं के छात्र छात्राओं, नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया था। इसका परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित किया गया। 25 प्रतिभागियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए एसडीएम संगीता राघव ने प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया। नगर के जहीर अहमद, नसीम आजाद, अंकुर मित्तल, गौतम चौधरी, जुनैद चौधरी ने एसडीएम संगीता राघव द्वारा पर्यावरण पर कराई गई प्रतियोगिता की सराहना की है। इस मौके पर नायब तहसीलदार राहुल सिंह, सचिन कुमार, उस्मान अली, गुप्ता, अनुश्री गुप्ता, राम कीर्ति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।