{"_id":"60dca8d68ebc3ec1f80a8c54","slug":"will-prepare-the-social-and-economic-profile-of-the-vendors-saharanpur-news-mrt5451414163","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयार होगा वेंडरों का सामाजिक और आर्थिक प्रोफाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयार होगा वेंडरों का सामाजिक और आर्थिक प्रोफाइल
विज्ञापन
सहारनपुर। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में पंजीकृत ऐसे वेंडरों का सामाजिक और आर्थिक प्रोफाइल तैयार करा रही है, जिन्हें दस हजार रुपये का लोन दिया गया है। प्रोफाइल तैयार कराने का मकसद उक्त वेंडरों और उनके परिवारों को केंद्र सरकार की आठ अन्य योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। प्रोफाइल तैयार करने के लिए करीब दो दर्जन युवक-युवतियों को डूडा द्वारा शहरी आजीविका केंद्र बेरीबाग के माध्यम से आउट सोर्सिंग पर रखा गया है।
उक्त युवक और युवतियों को डूडा के परियोजना निदेशक/नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बुधवार को अपने कार्यालय में प्रोफाइल के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में जिन पटरी दुकानदारों का रोजगार चौपट हुआ था उनकी आजीविका को पटरी पर लाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पीएम स्वनिधि रोजगार योजना शुरू की गई है। जिन वेंडरों ने नगर निगम में अपना पंजीकरण कराया था उन्हें दस हजार रुपये का लोन बहुत कम ब्याज पर बैंकों से दिलाया गया है। निगम में 12 हजार से अधिक पंजीकृत वेंडरों में से साढे़ आठ हजार से अधिक वेंडरों को लोन दिलाया जा चुका है। जिन्हें लोन मिल चुका है। केंद्र सरकार द्वारा अब उनका सामाजिक और आर्थिक प्रोफाइल तैयार करा रही है। जिससे भविष्य में उन्हें व उनके परिवार के सदस्यों को केंद्र सरकार की अन्य आठ योजनाओं का लाभ मिल सके। इन आठ योजनाओं में पीएम सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना, जनधन योजना, श्रमयोगी मानधन योजना, जननी सुरक्षा योजना व मातृ वंदना योजना आदि शामिल हैं। जिन वेंडरों को दस हजार का लोन दिया गया था। उन्हें केंद्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार अब 20 हजार रुपये का भी लोन दिया जा सकेगा।