{"_id":"61e7074b11e13f4095203ad4","slug":"will-not-tolerate-any-kind-of-negligence-adg-saharanpur-news-mrt5738847105","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: एडीजी
विज्ञापन
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में अधिनस्थ पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते एडीजी जोन राजीव सभरवाल
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने कहा कि चुनाव को लेकर पुलिस सक्रिय रहे। शरारती तत्वों को मुचलकों में पाबंद किया जाए। इसके साथ ही जनपद की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाई जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंगलवार को एडीजी राजीव सभरवाल ने पुलिस लाइन पहुंचकर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। एडीजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में दिशा निर्देश दिए। इसके बाद एडीजी ने कलक्ट्रेट में नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही दीवानी कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने संवेदनशील इलाकों और मतदान केंद्रों की जानकारी ली। एडीजी ने निर्देश दिए कि शरारती तत्वों को मुचलकों में पाबंद किया जाएगा। जिले में लाइसेंसी शस्त्र शत प्रतिशत जमा कराए जाएं। इसके बाद एडीजी ने कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में पहुंचकर उत्तराखंड और हरियाणा की सीमा से लगते इलाकों के थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। एडीजी ने कहा कि सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी जाए। मतदान वाले दिन सीमाएं सील की जाएं। आचार संहिता और कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाए। सोशल मीडिया पर डाली जा रही पोस्ट पर भी पुलिस नजर रखे।
आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। नामांकन वाले दिनों में कोरोना गाइड लाइन का पालन कराते हुए ही प्रत्याशियों को पर्चा भरने दिया जाए। उन्होंने कहा कि कहां-कहां पर कितनी फोर्स लगनी है, इसकी सूची तैयार कर ली जाए। चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एसएसपी आकाश तोमर, एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी देहात अतुल शर्मा सहित और कई थाना प्रभारी मौजूद रहे।