{"_id":"6383a2d289ff6819e70d4f5a","slug":"will-improve-schools-will-seek-cooperation-from-old-students-saharanpur-news-mrt6154020185","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विद्यालयों में करेंगे सुधार, पुरातन छात्रों से लेंगे सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विद्यालयों में करेंगे सुधार, पुरातन छात्रों से लेंगे सहयोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- विभाग ने सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को पत्र जारी कर निर्देशित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सीमित संसाधनों के चलते विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए पुरातन छात्रों का सहारा लिया जाएगा। शासन द्वारा आदेश जारी किया है। जिसके अनुपालन में शिक्षा विभाग जनपद के सभी 58 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को लिखित निर्देश जारी कर चुका है।
जनपद में कुल 58 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं, जिनमें हाई स्कूल और इंटर कॉलेज शामिल हैं। कई विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं या तो हैं नहीं और यदि हैं तो वह पुरानी होने की वजह से उपयोग योग्य नहीं रह गई हैं। प्रदेशभर में ऐसी स्थिति है। यही वजह है कि शासन ने विद्यालयों में सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए पुरातन छात्रों से सहयोग के आदेश दिए हैं।
इसके अनुपालन में जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने सभी राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश जारी किए हैं। प्रधानाचार्यों की जिम्मेदारी रहेगी कि वह अलग-अलग क्षेत्रों में सफल पुरातन छात्रों से संपर्क कर उनके साथ सम्मेलन आदि करें। जो भी पुरातन छात्र विद्यालय को बेहतर बनाने में सहयोग कर सकते हैं, उनसे सहयोग लिया जाए।