{"_id":"63a0a619b1396644496c12f2","slug":"will-fight-till-the-last-breath-to-make-msp-guarantee-law-saharanpur-news-mrt618427124","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एमएसपी गारंटी कानून बनवाने को आखिरी सांस तक लड़ेंगे लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एमएसपी गारंटी कानून बनवाने को आखिरी सांस तक लड़ेंगे लड़ाई
विज्ञापन
छुटमलपुर में चिंतन शिविर को संबोधित करते वीएम सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। एमएसपी गारंटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून बनवाने के लिए आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने किसान नेताओं से आह्वान किया कि वे गांव दर गांव घर घर तक एमएसपी गारंटी कानून बनवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने को किसानों में जागरुकता पैदा करें। इसके लिए दीवारों पर नारे लिखें और प्रभात फेरियां भी निकालें।
सोमवार को छुटमलपुर में किसान मजदूर यूनियन लठैत के संयोजन में आयोजित एमएसपी गारंटी मोर्चा चिंतन शिविर में उन्होंने कहा कि एक मोची और नाई तक को रेट तय करने का अधिकार है, लेकिन किसानों की फसलों का कोई निश्चित दाम नहीं है। किसान जाति बिरादरी और धर्म में न बंट कर चुनाव के वक्त किसी की भी कठपुतली बनने की बजाए केवल एमएसपी गारंटी कानून बनवाने का वादा करने वाले को वोट करें। किसान एलान कर दें कि 2024 में वोट चाहिए तो एमएसपी गारंटी कानून बना दो। उन्होंने कहा कि सरकार हिलेगी तो यूपी से हिलेगी। ऐसे में उन्होंने यूपी के सहारनपुर से किसानों को जागरूक करने की मुहिम शुरू की है।
पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने कहा कि लागत से डेढ़ गुना समर्थन मूल्य का वादा करके भाजपा सत्ता में आई थी, लेकिन एमएसपी गारंटी कानून नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि पिछले बीस साल में 3.96 लाख किसानों ने कर्ज के तले दबकर आत्महत्या की है। भाकियू उत्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने कहा कि किसान जेल जाने से नहीं डरता है। वे एमएसपी गारंटी कानून लेकर रहेंगे। किसान मजदूर यूनियन लठैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पुंडीर ने कहा कि किसान अब अपनी फसलों को औने पौने दामों में नहीं लुटाएगा। समय आ गया है कि फसल हमारी, भाव तुम्हारा नहीं चलेगा नहीं चलेगा के नारे को घर-घर पहुंचाएं और बहरी हो चुकी सरकार को कानून बनाने के लिए बाध्य करें।
विज्ञापन
चिंतन शिविर को सैफई से आए चंद्रशेखर यादव, भाकियू वेलफेयर के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण शर्मा, अतीकुर्रहमान, जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता भाकियू वेलफेयर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा और संचालन सुशील कांबोज एवं अनिल राणा ने किया। शिविर में अब्दुल वाजिद, वीरेंद्र राणा, कुशल सिंह कांबोज, सुशील यादव, राजबीर कांबोज, डॉ. सोमबीर सैनी, बिल्लू राणा, रौनक राणा, संदीप राणा, डॉ. देवराज सिंह पुंडीर, कारी रिहान आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
26 जनवरी को किसान फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
छुटमलपुर। सरदार वीएम सिंह ने कहा कि पहले आंदोलन पंजाब खोड़ गांव से शुरू किया गया था, लेकिन अब इसे गांवों से ही संचालित किया जाएगा। इसके लिए किसानों को दिल्ली या लखनऊ जाने की जरूरत नहीं है। किसान 26 जनवरी को अपने गांवों में ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान एमएसपी गारंटी कानून बनाने की मांग की जाएगी। गांवों में प्रभात फेरी निकाले, गली और नुक्कड़ों पर फ्लैक्स लगाकर एमएसपी गारंटी कानून के फायदे बता लोगों को जागरूक करें। अपने-अपने गांवों से प्रधान और 51 किसानों के हस्ताक्षर युक्त पत्र को संबंधित डीएम को सौंपे जिसकी दूसरी प्रति किसान नेता उन्हें देंगे। देश भर से ऐसे लाखों करोड़ों पत्रों को इकट्ठा कर इन्हें भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहीदी दिवस 23 मार्च को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।

छुटमलपुर के एमएसपी गारंटी चिंतन शिविर में पहुंचने पर वीएम सिंह का स्वागत करते किसान नेता- फोटो : SAHARANPUR

छुटमलपुर के चिंतन शिविर में मौजूद किसान- फोटो : SAHARANPUR