फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Will act on code violations

आचार संहिता के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Sat, 24 Dec 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 24 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Will act on code violations
बैठक लेते डीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में  जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम शफकत कमाल ने कहा कि किसी भी दिन विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। घोषणा के 24 घंटे के अंदर आदर्श आचार संहिता लागू हो जाती है।
विज्ञापन


आचार संहिता का पालन न करने वालों के विरुद्घ प्रशासन एफआईआर दर्ज कराएगा। वह शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे। 
विज्ञापन


राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि जिन भवनों या जगहों पर किसी भी दल के होर्डिंग, झंडे या बैनर लगे हैं। आचार संहिता लगते ही संबंधित दलों को उन्हें हटवाना होगा। नहीं तो प्रशासन उन्हें हटवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियम है कि ऐसी सामग्री को हटवाने में जो भी खर्च प्रशासन का आएगा, प्रशासन उसे संबंधित दल से वसूलेगा। इसके अलावा किसी भी विद्युत खंभे, टेलीफोन खंभे या सरकारी भवन पर प्रचार सामग्री नहीं लगाई जाएगी।

यदि किसी के निजी मकान पर भी किसी प्रकार की प्रचार सामग्री लगाई जा रही है तो उस मकान या भूमि के मालिक से लिखित में अनुमति लेनी होगी, जिसे जरूरत पड़ने पर दिखाना भी होगा। 

चुनाव प्रचार में लगे वाहनों की अनुमति प्रशासन से लेनी होगी। कोई भी दल अपने प्रचार के लिए धार्मिक स्थलों जैसे मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा या गिरजाघर का इस्तेमाल नहीं करेगा।

रैली या सभा करते वक्त यह ध्यान रखना होगा कि उससे किसी अन्य दल के सभा या रैली में बाधा न आए। किसी धर्म या जाति के खिलाफ कोई ऐसी बात नहीं कही जाएगी, जिससे शांतिभंग होने की आशंका रहे। 

यदि कोई दल किसी अन्य दल के प्रचार या अन्य काम में बाधा उत्पन्न करता है तो ऐसी स्थिति में खुद कोई कदम उठाने की बजाय सूचना पुलिस को देनी होगी। डीएम ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

चाहे वह व्यक्ति किसी भी दल का क्यों न हो। कहा कि फरवरी में चुनाव हो सकते हैं और मार्च में बोर्ड परीक्षाएं होती हैं, जिनकी तैयारी भी बच्चे फरवरी में ही करेंगे। ऐसे में सभी दलों को चाहिए कि उनके प्रचार के कारण बच्चों की तैयारी बाधित न हो। 


बैठक में एडीएम (प्रशासन) एसके दुबे, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) हरीशचंद्र, नगरायुक्त ओपी वर्मा, एसडीएम रामविलास यादव आदि अधिकारी थे। इनके अलावा बसपा जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशी वालिया, प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, भाजपा नेता नरेश धनकर समेत अन्य दलों के पदाधिकारी भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed